संदेश

सूर्य ग्रहण SOLAR ECLIPSE

jkjind.blogspot.com दोस्तो नमस्कार , आज हम बात करते हैं 21 जून 2020 के सूर्य ग्रहण की | साल 2020 का यह पहला सूर्य ग्रहण है | इसे अंग्रेजी नाम देने वाले “RING OF FIRE” भी कहते हैं | यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई दिया | भारत में भुज के इलाके में सबसे पहले 9:58 सुबह नजर आया | पश्चिम भारत के इलावा पूरे भारत में यह ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई दिया | भारत की राजधानी दिल्ली में यह ग्रहण   10:20 सुबह पर शुरू हुआ | चंडीगढ़ में यह 10:22 सुबह दिखाई दिया |   हर जगह समय का थोडा थोडा अंतर पड़ा | बतलाया जा रहा है कि इस प्रकार की सूर्य ग्रहण की   घटना   लगभग 900 वर्षों बाद घटी है | लोगों ने इस अदभुत नज़ारे को अपनी आँखों से देखा | यद्यपि सबको मालूम है कि सीधे नंगी आँखों से देखने पर आँखों पर बुरा असर पड़ता है लेकिन कुछ ज्यादा पढ़े लिखे नहीं मानते | ग्रहण शुरू होने से बारह घंटे पहले ही असर पड़ना शुरू हो जाता है , ऐसा हिंदू मान्यताओं के अनुसार है | और हिंदू धर्म पूर्णतया विज्ञान पर आधारित है | एक दिन आज के वैज्ञानिक भी इसे मान लेंगे कि सूर्य ग्रहण का असर मनुष्य शरीर पर 12 घंटे पहले ...

मेरा परिचय

चित्र
मेरा नाम जनेन्द्र गुप्ता है | मैं जनेन्द्र गुप्त 'अधीर' के नाम से लिखता आ रहा हूँ | कविता, लेख, अपने विचार व राजनीति पर लिख कर लोगों से जुड़ा रहने का प्रयास करता हूँ | और आशा रखता हूँ कि आपका आशीर्वाद बना रहेगा | इस समय मेरी आयु 62 वर्ष की हो गई है | मैं भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक के रूप में काम करता रहा हूँ अब रिटायर हो चुका  हूँ | अगर कुछ आपकी इच्छा अनुसार न भी लिख सकूँ तो कमेन्ट बॉक्स में लिख कर मार्गदर्शन जरूर करें | धन्यवाद My name is Janinder Gupta. I have been writing in the name of Janinder Gupta 'Adhir'. I try to stay connected with people by writing poetry, articles, thoughts, and politics. And I hope that your blessings will remain. I am 62 years old at this time. I have been working as a manager in the State Bank of India and have now retired. If I cannot write anything according to your wish, then please write in the comment box and guide me. Thank you. 

चीन अब समझदार हो जायेगा ?

चीन अब समझदार हो जायेगा ? चीन को अब अपने दिमाग में यह याद रखना होगा कि भारत पहले वाला भारत नहीं है | समय बदलता रहता है | समय का पहिया घूमता रहता है | भारत पहले सोने कि चिडिया थी | विश्व में सबसे ताकतवर देश था | समय का चक्का घूमा भारत कमजोर पड़ गया क्यों कि हमारा देश छोटे छोटे टुकड़ों में बंट गया | छोटे छोटे राजा भी भोग विलास में पड़ गए | अपनी जनता का ध्यान नहीं रखा | इसलिए,  दुसरे देश वाले हम पर राज कर गए | अब हम संगठित होते जा रहे हैं | पूरे देश का नेतृत्व एक समझदार तथा देश भक्त राजा के हाथ में है , चीन को भूल जाना चाहिए कि वह अब एक इंच जमीन भी भारत से ले पाएगा | बल्कि संभव है कि 62000 वर्ग किलो मीटर जमीन जो जवाहर लाल जी के समय में चीन ले गया था वह भी उसे गंवा न दे | जैसे कि अब हम संगठित होते जा रहे हैं:- 1.    संगठन में - नियम नहीं, व्यवस्था होती है | 2.    संगठन में – सुचना नहीं, समझ होती है | 3.    संगठन में – शासन नहीं, अनुशासन होता है | 4.    संगठन में – भय नहीं, भरोसा होता है | 5.    संगठन में – शोषण नहीं, पोषण होता ...

“हिन्दुयों पर अत्याचार”

“हिन्दुयों पर अत्याचार” दोस्तो “नो शेक हैण्ड, नमस्ते ओनली” मेरा नाम जनेन्द्र गुप्ता है | आशा है कि आपको पहली पोस्ट भी पसन्द आई होगी| कृप्या कमेंट्स में जरूर लिखें | पाकिस्तान द्वारा हिन्दुयों पर अत्याचार कब तक किये जाते रहेंगे |   पाकिस्तान बनने के तुरंत बाद से ही हिन्दुयों पर अत्याचार शुरू हो गए थे | इसने केवल भारत विरोधी रवैया ही नहीं अपनाया बल्कि हिंदू विरोधी नीतियाँ भी बनानी शुरू कर दीं | जिसे पाकिस्तान ने आज तक नहीं छोड़ा | अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारिओं को गिरफ्तार कर लिया | भारत के दवाब देने पर छोड़ तो दिया लेकिन पकड़ा क्यों | इल्जाम लगा दिया कि ये दोनों किसी पाकिस्तानी नागरिक को अपनी कार से टक्कर मार कर भाग रहे थे | खैर मैं इस समय किसी कि तरफ दारी तो नहीं कर सकता | फिर भी पाकिस्तान के रवये के बारे जो कि पाकिस्तान का हिंदुस्तानिओं के प्रति रहा है तथा भारत के साथ शुरू से रहा है वह जग जाहिर है | अब जबसे अमरीका ने पाकिस्तान को मदद देनी बंद की है , वह चीन के पास जा कर मदद मांगने लगा है | चीन ने मात्र दस अरब डालर दे कर उसे बरगलाने की ...

अंग्रेजी बोलना सीखना बहुत आसान है

चित्र
दोस्तो नमस्ते, मेरा नाम जनेन्द्र गुप्ता है | हमारी इंग्लिश की कक्षा में आपका स्वागत है | हम इस विडियो में चर्चा करेंगे कि किस प्रकार आसान तरीके से हम अंग्रेजी सीख सकते हैं | तथा किस प्रकार से हम अंग्रेजी बोल सकते हैं | हम इस विडियो से आपको कुछ ऐसी बातें बतलायेंगे जिससे आपको महसूस होने लगेगा कि जिसे आप मुश्किल समझ रहे थे वह तो बहुत आसान है | खास बात यह है कि आप इन सब बातों को पहले से ही जानते हैं | हम तो आपको केवल रिमाइंड ही करवायेंगे |   सपोकन इंग्लिश तो इतनी आसान है कि एक अनपढ़ आदमी भी बोल सकता है | जी हाँ अनपढ़ आदमी भी बोल सकता है | दरअसल अंग्रेजी भाषा विश्व की सबसे आसान भाषा है | इसी लिए लगभग हर देश में इसे बोला व् समझा जाता है | इसमें केवल 26 अक्षर हैं तथा पांच मात्राएं हैं जिसे वावल कहते हैं | इन मात्राओं का भी कोई सिद्धांत नहीं है जिसे आपने याद करना हो, कोई व्याकरण भी नहीं है | तो फिर आसान हो गई ना | आपको एक बात बताना चाहता हूँ कि अगर अंग्रेजी आसान न होती तो सभी अधिकारी व् राजनेता चाहे वे इस देश के हों या दुसरे देशों के, वे सब के सब अंग्रेजी नहीं बोल सकते थे | अंग्रेजी न जान...