अंग्रेजी बोलना सीखना बहुत आसान है
दोस्तो नमस्ते, मेरा नाम जनेन्द्र गुप्ता है | हमारी इंग्लिश की कक्षा में आपका स्वागत है | हम इस विडियो में चर्चा करेंगे कि किस प्रकार आसान तरीके से हम अंग्रेजी सीख सकते हैं | तथा किस प्रकार से हम अंग्रेजी बोल सकते हैं | हम इस विडियो से आपको कुछ ऐसी बातें बतलायेंगे जिससे आपको महसूस होने लगेगा कि जिसे आप मुश्किल समझ रहे थे वह तो बहुत आसान है | खास बात यह है कि आप इन सब बातों को पहले से ही जानते हैं | हम तो आपको केवल रिमाइंड ही करवायेंगे | सपोकन इंग्लिश तो इतनी आसान है कि एक अनपढ़ आदमी भी बोल सकता है | जी हाँ अनपढ़ आदमी भी बोल सकता है | दरअसल अंग्रेजी भाषा विश्व की सबसे आसान भाषा है | इसी लिए लगभग हर देश में इसे बोला व् समझा जाता है | इसमें केवल 26 अक्षर हैं तथा पांच मात्राएं हैं जिसे वावल कहते हैं | इन मात्राओं का भी कोई सिद्धांत नहीं है जिसे आपने याद करना हो, कोई व्याकरण भी नहीं है | तो फिर आसान हो गई ना | आपको एक बात बताना चाहता हूँ कि अगर अंग्रेजी आसान न होती तो सभी अधिकारी व् राजनेता चाहे वे इस देश के हों या दुसरे देशों के, वे सब के सब अंग्रेजी नहीं बोल सकते थे |
अंग्रेजी न जानने वालों ने अपने मन में एक बहम पाल रखा है कि अंग्रेजी बोलना बहुत मुश्किल है | अंग्रेजी जाननें वाले भी अंग्रेजी बोलने से झिझकते हैं वे बोल नहीं पाते | कुछ लोग अच्छी अंग्रेजी लिख लेते हैं लेकिन बोल नहीं सकते |
आप अंग्रेजी बोलना सीखने से पहले एक बात सोचिए कि आपके आस पास कितने लोग हैं जो हमेशा चुप रहते हैं और कुछ भी नहीं बोलते , शायद कोई नहीं होगा वे कोई न कोई भाषा जरूर बोलते होंगे – हिंदी ,पंजाबी , उडिया , बंगाली, मलयालम, तेलगु , मराठी , गुजराती, असमिया या कोई अन्य | वे ये भाषाएँ अच्छी तरह से बोल लेते हैं, क्या उन्होंने इन भाषाओं को स्कूल में जा कर सीखा है | नहीं उन्होंने ये भाषा अपने घर में बोली जाने वाली भाषा से ही सीखी हैं |
भारत में बोली जानें वाली सभी भाषाएँ अंग्रेजी भाषा से ज्यादा समृद्ध हैं , अंग्रेजी उनसे आसान है | अगर आप ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं जहाँ अंग्रेजी भाषा का प्रयोग नहीं भी किया जाता तो घबराएं नहीं, अगर आप वहाँ अंग्रेजी बोलते हैं तथा आस पास के लोग आपका मजाक उड़ाते हैं तो भी आप अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग करना बंद न करें | अगर किसी को किसी अंग्रेजी शब्द का अर्थ नहीं भी आता तो उसे उस शब्द का अर्थ बतला दें जिससे आगे से वह व्यक्ति आपका मजाक भी नहीं उड़ाएगा बल्कि वह उस शब्द को बोलने लगेगा और आपको कोई दिक्कत भी नहीं होगी |
अंग्रेजी भाषा को सीखने के नए नए तरीके और आसान तरीके हमारे चैनल gjkglearning पर ही मिलेंगे
कहते हैं जिन लोगों में रहोगे, उन्हीं जैसे बन जाओगे | अंग्रेजी का क्रेज दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है| जब आप अपने गांव में भी अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग करते हुए गांव कि बोली बोलने लगोगे तो पढ़ने लिखने वाले आपके साथी आपके नजदीक आने लगेंगे क्यों कि वे भी अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हैं | शुरू शुरू में ज्यादा से ज्यादा शब्द अंग्रेजी के बोलते हुए अपने घर व् गांव की ही भाषा में बोलें | आप देखेंगे कि आपके माता पिता भी अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर देंगे |
आपको अंग्रेजी सीखने के लिए एक अंग्रेजी भाषा वाला कोई न कोई अखवार जरूर लेना चाहिए जिसे आप पूरा पढ़ने का प्रयास करें रोजाना एक ही नाम का अखवार लें क्यों कि अखवार का एडिटर लगभग एक जैसे शब्दों का प्रयोग करता है जिससे आप उस अखवार के शब्दों का अर्थ समझने लग जाओगे | अखवार पढते हुए अगर आपको किसी शब्द का अर्थ न आता हो तो तुरंत डिक्शनरी का इस्तेमाल करें , झिझकिये नहीं क्यों कि आपने अंग्रेजी सीखनी है | अखवार को बोल बोल कर पढ़ें जिस से आप का अंग्रेजी बोलने का अभ्यास भी होगा, बोल बोल कर पढने से झिझक भी खत्म हो जाएगी, क्यों कि मुंह बोलेगा, कान सुनेंगे, आँखें देखेंगी अर्थात शरीर के तीन मुख्य अंग काम करेंगे तो दिमाग ज्यादा अच्छी तरह सीखेगा | जब आप को उस अंग्रेजी के शब्द का अर्थ पता चल जाए तो उस शब्द का प्रयोग बार बार करें , घर पर भी करें इस से घर पर माहोल भी बन जाएगा | मैं यह कोई नया तरीका नहीं बतला रहा सभी लोग यही तरीका अपनाते हैं और यही तरीका है अंग्रेजी की आदत डालने का | अखबार से आपके स्पेल्लिंग भी ठीक हो जाएँगे उच्चारण में भी सुधार होगा, नए नए शब्द मिलेंगे|
बीच में ही, एक बात कहना चाहता हूँ कि अगर आपने हमारे चैनल को मुफ्त में सब्सक्राइब नहीं किया है तो लाल रंग वाले सब्सक्राइब को दबा कर काला कर दें उसके साथ वाले बेल आइकॉन अर्थात घंटी को भी दबा दें ताकि हमारी अगली विडियो आप के पास जल्दी पहुँच सके , इस के साथ ही लाइक करना न भूलें |
आपको मालूम है कि कुर्सी को अंग्रेजी में चेयर कहते हैं तो हर जगह कुर्सी के लिए चेयर शब्द का ही प्रयोग करें | जैसे चेयर दे दो या चेयर इधर लगा दो | मेज को टेबल कहते हैं तो आप कह सकते हैं कि टेबल यहाँ लगा दो, टेबल जरा इधर खींच दो | इस प्रकार से अंग्रेजी के शब्द अपनी रोज कि जिंदगी में बढाते चले जाओ , इस प्रकार से आपको अंग्रेजी भाषा से झिझक खत्म हो जाएगी
हम पहले से ही सैंकडो अंग्रेजी के शब्द अपनी बोल चाल कि भाषा में प्रयोग करते चले आ रहे हैं जैसे रेलगाड़ी के लिए ट्रेन, समय के लिए टाइम, अंग्रेजी को ही ले लो, इसे अंग्रेजी की जगह इंग्लिश शब्द का प्रयोग करते हैं | दूर दर्शन को टीवी कहते हैं , लेखनी को पेन कहते हैं , लिखाई को हैण्ड राइटिंग कहते हैं | यह भी देखा गया है कि कई बार हमें अंग्रेजी शब्दों का अर्थ अपनी भाषा में नहीं पता होता | इस लिए शरमाइए नहीं | जिसे जितनी अंग्रेजी आती है वह उतनी अंग्रेजी ही बोलता है | आपने देखा भी होगा कि अंग्रेजी बोलते बोलते लोग आखिरकार अपनी भाषा में ही आ जाते हैं क्यों कि उन्हें उतनी ही अंग्रेजी आती है | आपको भी जितनी अंग्रेजी आपको आती है उतनी बोलिए, मगर बोलना न छोड़े |
जब आप किसी के साथ अंग्रेजी में बात कर
रहे हों तो उस की अंग्रेजी सुनते हुए उसके शब्दों को समझिए और जितने शब्द आप को आते हैं आप उन्हें समझा दीजिए | यही एक सब
से अच्छा तरीका है अंग्रेजी सीखने का | कहते हैं (प्रेक्टिस मेक्स दी मैंन
परफैक्ट) जो जितनी प्रेक्टिस करेगा उतना ही कामयाब हो जाएगा |
हम आपको इस चैनल पर हर प्रकार से इंग्लिश बोलना सीखने में मदद करते रहेंगे अभी इसकी शुरुआत ही की है | इस विडियो से पहले हमने अग्रेजी व् हिंदी में फलों के नाम व् शरीर के विभिन्न अंगों के नाम भी दिए हैं , उन में से कुछ आपको पहले से ही आते होंगे तथा कुछ नए होंगे, उस के लिए उन विडियो के लिंक इस विडियो के नीचे डिस्क्रिपशन में लिख दिए गए हैं उन्हें आप वहाँ से ले सकते हैं | फिर कहता हूँ कि डिक्शनरी जरूर खरीद लें |
एक कापी या रजिस्टर व् एक पेन भी खरीदें जितने शब्द आपको आते हैं उन्हें उस रजिस्टर में पहले ही अर्थ सहित लिख लें | जितने आप सीखते जाएँ उन्हें उस पर लिखते चले जाएँ | उन्हें हर रोज एक बार जरूर देखें, अर्थात पढ़ लें | फिर उसका इस्तेमाल जरूर करें, किताब को हमेशा बुक बोलें | इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति पूर्ण रूप से परफैक्ट नहीं है |
ऐसा भी न सोचें कि इस विशेष शब्द को कैसे बोलूं , क्यों कि हर व्यक्ति का लहजा अपना ही होता है | आपने देखा होगा कि हिंदी, जो कि अपनी राष्ट्र भाषा है उसे भी भारतीय अलग-अलग तरीके से बोलते हैं | दुनियां में हर आदमी अपना काम अपने ही तरीके से करता है ऐसे ही अपने तरीके से बोलता है |
आप अपनी तुलना किसी दूसरे से न करें,
जिस भाषा को भी इस समय आप बोलते हैं क्या उस भाषा के हर शब्द को आप जानते
हैं उदाहरण के तौर पर हिंदी को ही ले लीजिए – क्या आप हिंदी का प्रत्येक शब्द सही
मात्राओं व् स्पेल्लिंग के साथ लिखते हैं | क्या आप सही उच्चारण करते हैं | अगर
नहीं तो हम उस भाषा के लिए इतना क्यों सोचें, जो अपनी है ही नहीं | क्यों सही
उच्चारण हो , क्यों सही स्पेल्लिंग हों, इस पर अपना समय खराब क्यों करें | सीखते जाइए बिना किसी की परवाह किए
| अब आप मुझे इजाजत दें | अगर आपने अभी तक
इस चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया तो अब कर दीजिए | धन्यवाद |
Hello friends, my name is Janendra Gupta. Welcome to our English class. We will discuss in this video how we can learn English in an easy way. And how can we speak English? We will tell you some things from this video that will make you feel that what you thought was difficult is very easy. The special thing is that you already know all these things. We will only remind you. English is so easy that even an illiterate person can speak. Yes, even illiterate man can speak. Actually English is the easiest language in the world. That is why it is said and spoken in almost every country. It has only 26 letters and has five quantities called vaval. There is no theory of these quantities which you have to remember, there is no grammar also. Then it was easy. I want to tell you one thing that if English was not easy, then all the officials and politicians whether they are from this country or from other countries, all of them could not speak English.
Those who do not know English have kept in mind that it is very difficult to speak English. Even those who know English are hesitant to speak English. Some people write good English but cannot speak.
Before you learn to speak English, think of one thing, how many people are around you who are always silent and do not speak anything, maybe there will be no one, they will definitely speak some language - Hindi, Punjabi, Oriya, Bengali, Malayalam, Telugu, Marathi, Gujarati, Assamese or any other. They speak these languages well, have they learned these languages in school. No, they have learned this language from the language spoken in their home.
All the languages spoken in India are richer than the English language, English is easier than them. If you are from rural areas where English language is not used then do not panic, if you speak English there and people around you make fun of you, do not stop using English words. If someone does not even know the meaning of an English word, then tell them the meaning of that word so that the person will not even make fun of you, but he will start speaking that word and you will not have any problem.
New ways and easy ways to learn English language will be found on our channel gjkglearning itself.
It is said that the people in whom you live will become like them. English craze is increasing day by day. When you start speaking the words of the village using English words in your village too, then your reading and writing companions will start approaching you because they too want to learn to speak English. Initially, maximum number of words should be spoken while speaking English in the language of your home and village. You will see that your parents will also start using English words.
To learn English, you must take an English language or any newspaper that you try to read in full, take a newspaper of the same name every day because the editor of the newspaper uses almost the same words so that you can use the words of that newspaper. You will start understanding the meaning. If you do not know the meaning of a word while reading the newspaper, then use the dictionary immediately, do not hesitate, because you have to learn English. Read aloud on Friday by which you will have practice of speaking English, reading by speaking will also eliminate the hesitation, because mouth will speak, ears will listen, eyes will see that the three main parts of the body will work, then the brain will be better Will learn like. When you know the meaning of that English word, then use that word again and again, use it at home as well, this will also create chaos at home. I am not telling this any new way, everybody adopts this method and this is the way to practice English. Your spelling will also be fine with the newspaper, pronunciation will also improve, new words will be found.
In the meantime, I want to say one thing that if you have not subscribed to our channel for free, then press the red subscribe to black and press the bell icon ie bell so that our next video is with you To reach quickly, do not forget to like it.
You know that the chair is called chair in English, then use the word chair for the chair everywhere. Like give the chair or put the chair here. If the table is called a table, you can say that put the table here, just drag the table here. In this way, go on increasing the words of English in your daily life, thus you will end up hesitating with the English language.
We are already using hundreds of English words in our language language like train for train, time for time, take English, use English word instead of English. Tele philosophy is called TV, pen is called pen, writing is called hand writing. It has also been observed that many times we do not know the meaning of English words in our language. So don't be shy. The person who speaks English speaks as much English. You must have seen that people who speak English finally come to their own language because they know that much English. Speak as much English as you know, but do not stop speaking.
When you are talking with someone in English, then listen to his English and understand his words and you should explain the words that come to you. This is the best way to learn English. It is said (practice makes the main) that the practice will be successful.
We will continue to help you learn to speak English in every way on this channel, it has just started. Before this video, we have also given the names of fruits and different body parts in English and Hindi, some of them you may have already come and some will be new, for that the links of those videos are given below this video. You can take them from there. Then I say that you must buy the dictionary.
Buy a copy or register and also a pen, write down the words with the meaning in the register beforehand. As you continue to learn, keep writing on them. Do see them once every day, that is, read it. Then definitely use it, always say book to book. No person is perfect in this world.
Don't even think how to say this particular word, because every person has his own tone. You must have noticed that Indians, who are their national languages, speak in different ways. Every man in the world does his work in his own way and speaks in his own way.
Do not compare yourself to any other, the language that you speak at this time, do you know every word of that language, take Hindi as an example - can you use every word of Hindi with the correct quantities and spelling Writes Do you spell correctly If not, why should we think so much for a language which is not our own? Why have proper pronunciation, why have proper spelling, why waste your time on it. Go on learning without caring about anyone. Now you allow me. If you have not subscribed to this channel yet, do so now. Thank you.
This translation (from Hindi to English) is done by google translator.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें