सूर्य ग्रहण SOLAR ECLIPSE
jkjind.blogspot.com दोस्तो नमस्कार , आज हम बात करते हैं 21 जून 2020 के सूर्य ग्रहण की | साल 2020 का यह पहला सूर्य ग्रहण है | इसे अंग्रेजी नाम देने वाले “RING OF FIRE” भी कहते हैं | यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई दिया | भारत में भुज के इलाके में सबसे पहले 9:58 सुबह नजर आया | पश्चिम भारत के इलावा पूरे भारत में यह ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई दिया | भारत की राजधानी दिल्ली में यह ग्रहण 10:20 सुबह पर शुरू हुआ | चंडीगढ़ में यह 10:22 सुबह दिखाई दिया | हर जगह समय का थोडा थोडा अंतर पड़ा | बतलाया जा रहा है कि इस प्रकार की सूर्य ग्रहण की घटना लगभग 900 वर्षों बाद घटी है | लोगों ने इस अदभुत नज़ारे को अपनी आँखों से देखा | यद्यपि सबको मालूम है कि सीधे नंगी आँखों से देखने पर आँखों पर बुरा असर पड़ता है लेकिन कुछ ज्यादा पढ़े लिखे नहीं मानते | ग्रहण शुरू होने से बारह घंटे पहले ही असर पड़ना शुरू हो जाता है , ऐसा हिंदू मान्यताओं के अनुसार है | और हिंदू धर्म पूर्णतया विज्ञान पर आधारित है | एक दिन आज के वैज्ञानिक भी इसे मान लेंगे कि सूर्य ग्रहण का असर मनुष्य शरीर पर 12 घंटे पहले ...